फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four criminals arrested for robbing doctor family in budaun

Budaun News: अंतरराज्यीय बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर की थी लूटपाट, चार गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 04:26 PM IST
सार

बदायूं में 16 अगस्त को डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये अंतरराज्यीय बदमाश निकले। इनमें तीन बदमाश अभी पकड़े नहीं गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर बदमाश बरेली में रह रहे थे।

विज्ञापन
Four criminals arrested for robbing doctor family in budaun
पुलिस ने लूटकांड में खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जोगीपुरा इलाके में डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय बदमाश निकले। इनमें तीन पंजाब, एक शाहजहांपुर, दो बरेली और एक बदायूं का बदमाश शामिल था। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पंजाब के दो और बरेली का एक बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बदमाशों ने 16 अगस्त की शाम डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल को उनके ही घर में बंधक बना लिया था। सभी बदमाश उनके घर में मरीज बनकर घुसे थे। फिर उन्होंने तमंचे के बल पर डॉक्टर दंपती को कब्जे में ले लिया। टेप से उनके हाथ बांध दिए और घर से 43 हजार रुपये, एक सोने की चेन और झुमकी लूट ली थी।
विज्ञापन


जिस दौरान बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी वक्त अधिवक्ता तरित माथुर दरवाजे पर पहुंच गए। उनके दरवाजा खटखटाने पर बदमाशों ने भागने में ही भलाई समझी। बदमाशों की तलाश में चार टीमें लगाई गईं। घटनास्थल के आसपास के सभी मार्गों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान तीन बदमाश बाइक पर बरेली की ओर जाते दिखे। इस पर पुलिस ने बाद में यहां से बरेली तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश पकड़े गए 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से शाहजहांपु़र के कांठ थाना क्षेत्र के मोहनपुर का मूल निवासी और वर्तमान में बरेली में सुभाषनगर की बग्गा कॉलोनी निवासी शंकर शर्मा , बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी शोभित गुप्ता, बदायूं के मछली बाजार का मूल निवासी और वर्तमान में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी शहनवाज खान और पंजाब में लुधियाना के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अमन नगर निवासी शनि उर्फ अशोक धारीवाल की पहचान कर उनको धर दबोचा।

बदमाशों से दो तमंचे और 12,300 रुपये बरामद हुए। चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। बरेली के कर्मचारी नगर निवासी करनवीर पुत्र सुरेंद्र सिंह, पंजाब के बरनाला में धनौला थाना क्षेत्र के कालके निवासी निर्मल पुत्र गज्जन सिंह और उसका नौकर राजू फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

शहनवाज ने रची थी लूटपाट की साजिश

बदमाश शहनवाज मूलरूप से बदायूं के मछली बाजार का रहने वाला है। वह करीब एक साल पहले पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र के सामने डॉ. एसबी अग्रवाल के यहां गाड़ी चलाता था। तब वह डॉक्टर की पत्नी को डॉ. सुरेंद्र के यहां ले गया था। वहां उसे पता चला कि डॉक्टर दंपती अकेले रहते हैं। उनका एक बेटा डॉक्टर है जो गाजियाबाद में रहता है। वह काफी पैसे वाले भी हैं। वह यहां से नौकरी छोड़कर बरेली चला गया। उसने इसके बारे में अपने दोस्त शोभित को जानकारी दी। शोभित ने अपने दोस्त शंकर शर्मा से मिलवाया और लूटपाट की साजिश रच डाली।

तीन बदमाशों ने की थी रेकी

घटना से आठ-दस दिन पहले शहनवाज, शोभित और शंकर शर्मा ऑटो से बदायूं आए थे। उन्होंने रेकी करने के लिहाज से डॉक्टर दंपती के क्लीनिक पर जाकर दवा भी ली और वापस चले गए। इस दौरान उन्होंने पूरी योजना बना ली कि कब और कैसे घटना को अंजाम दिया जाना है। वह 15 अगस्त को सुबह भी आए थे। वह दिन में लूटपाट करना चाहते थे लेकिन मरीजों की भीड़ देखकर लौट गए। तब 16 अगस्त की शाम को आकर उन्होंने लूटपाट की।

बाइक से तीन और बस से चार बदमाश पहुंचे थे बदायूं

16 अगस्त को सभी बदमाश बरेली के 84 घंटा मंदिर सुभाषनगर बरेली में इकट्ठा हुए थे। वहां से करनवीर अपनी बाइक पर निर्मल और राजू के साथ बदायूं आया था। उसने डॉक्टर दंपती के क्लीनिक के नजदीक ही बाइक खड़ी की थी जबकि शंकर शर्मा, शनि उर्फ अशोक धारीवाल, शोभित गुप्ता, शहनवाज खान बस से आए थे। सीसीटीवी फुटेज से करनवीर, निर्मल और राजू की पहचान ही हो सकी थी।

बदमाशों में हैं नौकर के साथ उसका मालिक भी

पंजाब प्रांत के बरनाला के धनौला थाना क्षेत्र के गांव कालके निवासी निर्मल पुत्र गज्जन सिंह मालिक है। उसके यहां राजू काम करता है। उसका सही पता स्पष्ट नहीं हुआ है। वह बतौर नौकर निर्मल के यहां रह रहा था। अभी दोनों फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

जेल में बनाया था गिरोह

डॉक्टर दंपती के यहां लूटपाट करने वाले बदमाशों की मुलाकात जेल में हुई थी। तभी उन्होंने अपना गिरोह बनाया था। वर्ष 2016 में इन बदमाशों ने शाहजहांपुर के कटरा इलाके में लूटपाट की थी। वर्ष 2018 में बरेली के बारादरी इलाके में घटना को अंजाम दिया। इनमें बदमाश करनवीर बरेली में कर्मचारी नगर में किराये पर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed