फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four arrested including wife for murder of husband in Budaun

पत्नी ने कराई पति की हत्या: फुफेरे भाई ने प्रेम सिंह को पहले पिलाई शराब, फिर चादर से घोंट दिया गला

Tue, 07 Nov 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

बदायूं में अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर महिला ने अपने पति की हत्या करा दी। महिला के पति के फुफेरे भाई से अवैध संबंध थे। फुफेरे भाई ने अपने साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Four arrested including wife for murder of husband in Budaun
प्रेम सिंह की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मृत मिले बिनावर के युवक प्रेम सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने कराई थी। पत्नी के पति के फुफेरे भाई से अवैध संबंध थे। इसके चलते फुफेरे भाई ने अपने भांजे और एक साथी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को थाना बिनावर में प्रेम सिंह की गुमशुदगी लिखाई गई थी। 28 अक्तूबर को उसका शव सिविल लाइंस इलाके में मिला। शव मिलने के बाद हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके खुलासे के लिए थाना सिविल लाइंस, एसओजी की टीम एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेृतत्व में लगी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: बाइक और कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा... निकाल लिया तमंचा; जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

22 अक्तूबर को हुई थी हत्या 
पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके फुफेरे भाई यादराम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रेम सिंह की हत्या की गई थी। पकड़े गए आरोपी यादराम के प्रेम सिंह की पत्नी से संबंध थे। मृतक की पत्नी ने यादराम से मिलकर हत्या की साजिश रची। जिसके चलते 22 अक्तूबर को यादराम ने प्रेम सिंह को बिनावर कस्बा बुलाया था। 

दोनों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर बैठ कर शराब पी गई। इसके बाद यादराम ने अपने भांजे और एक साथी को बुला लिया। चारों उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बसंतनगर और सनाय के बीच ले गए। वहां चादर फाड़ कर प्रेम सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर चले गए। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो अवैध संबंध का एंगल सामने आया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed