फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MP's seal on Mahan Dal's claim on Bilsi seat

बिल्सी सीट पर महान दल की दावेदारी पर पूर्व सांसद की भी मुहर

Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Former MP's seal on Mahan Dal's claim on Bilsi seat
बदायूं। सपा और महान दल के बीच विधानसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी साफ कर दिया है कि बिल्सी विधानसभा सीट महान दल को दी जाएगी। बिल्सी विधानसभा सीट को लेकर कई दिन से चर्चाओं का दौर चल रहा था। कहा जा रहा था कि इस सीट से महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य प्रत्याशी हो सकते हैं। चंद्रप्रकाश मौर्य की ओर से इसको लेकर बयान भी आया था, लेकिन सपा की ओर से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार और मंगलवार को बदायूं में थे। मंगलवार को उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया था। शाम को मीडिया से बात की। बिल्सी विधानसभा सीट को लेकर चल रहीं राजनीतिक अटकलों के सवाल पर उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बीच बिल्सी सीट को लेकर बात हुई है। महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस सीट को लेकर इच्छा जताई है। पूर्व सांसद ने साफ किया कि बिल्सी सीट महान दल को दी जाएगी। इधर, बिल्सी विधानसभा सीट महान दल के खाते में जाने की बात साफ होने के बाद सपा से इस सीट पर दावेदारी करने वालों में मायूसी है। यहां से पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य और जिपं अध्यक्ष ममता शाक्य दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

हाल ही में अखिलेश यादव के करीबियों के यहां आयकर छापों को लेकर भी पूर्व सांसद ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी आदि भाजपा के अनुवांशिक संगठनों की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हार रही है। ऐसे में छापे मारे जा रहे हैं। कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ आने से सपा और मजबूत हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed