फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MLC Jitendra Yadav took a dig at Rahul Gandhi

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Jitendra Yadav took a dig at Rahul Gandhi
दहगवां। नगर पंचायत में शुक्रवार को माधव किसान मेला का जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तो यह भी नहीं पता है कि गाय व गधे के बच्चे में क्या अंतर है। ऐसे में वह किसानों का भला कैसे करेंगे। जितेंद्र यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने एक विपक्ष की पार्टी से जुड़े एक जनप्रतिनिधि का नाम लिए बिना कहा कि उनका राजनीतिक वध वही करेंगे। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा मेला भाईचारे का प्रतीक होते हैं। कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है। योगी सरकार में गुंडा माफिया नजर अब नजर नहीं आते। मेला मालिक मयंक गुप्ता ने कहा कि मेला का स्वरूप भव्य हो रहा है। मेला में बड़ी संख्या में दुकानें, खेल-तमाशे पहुंचे हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को मेला में दंगन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, हरिओम पाराशरी, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अमित गुप्ता, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed