फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former member of Kakrala couple died due to electric shock

बदायूं: करंट लगने से पूर्व सभासद और उनके पति की मौत, चारा काटते समय हुआ हादसा

Tue, 07 Sep 2021 05:32 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 Sep 2021 05:32 PM IST
सार

ककराला के वार्ड नंबर-21 निवासी एहसान खां पूर्व विधायक मुस्लिम खां के समधी थे। उनकी बड़ी बेटी मुस्लिम खां के बड़े बेटे अजमल खां को ब्याही हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह आठ बजे एहसान खां अपनी पशुशाला में मोटर चलित मशीन से चारा काट रहे थे।

विज्ञापन
Former member of Kakrala couple died due to electric shock
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के ककराला कस्बे में मंगलवार सुबह वार्ड-21 निवासी एहसान खां (60) और उनकी पत्नी पूर्व सभासद राबिया बेगम (58) की करंट लगने से मौत हो गई। एहसान खां अपने पशुओं के लिए सुबह मोटर मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से गिर गए। उन्हें बचाने के चक्कर में पत्नी राबिया भी चपेट में आ गईं।

विज्ञापन


ककराला के वार्ड नंबर-21 निवासी एहसान खां पूर्व विधायक मुस्लिम खां के समधी थे। उनकी बड़ी बेटी मुस्लिम खां के बड़े बेटे अजमल खां को ब्याही हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह आठ बजे एहसान खां अपनी पशुशाला में मोटर चलित मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटर का तार निकलकर उनके ऊपर जा गिरा। वह करंट लगने से जमीन पर गिर गए। उसी समय उनकी पत्नी राबिया बेगम पहुंच गईं।
विज्ञापन


जब उन्होंने एहसान खां को छटपटाते देखा तो उन्हें उठाने की कोशिश की। इससे वो भी करंट की चपेट में आ गईं और उनके ही ऊपर गिर गईं। इसके कुछ देर बाद घर में काम करने वाली नौकरानी पशुशाला में पहुंची। उसने दंपती को जमीन पर गिरे देखकर शोर मचाया। इससे मोहल्ले के तमाम लोग और उनके परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए उनके शव घर ले गए। देर शाम को उन्होंने दंपती के शव कब्रिस्तान में दफन कर दिए। एहसान खां बड़े ठेकेदार थे, उनकी पत्नी ककराला नगर पालिका की सभासद रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed