{"_id":"6bde2983fd5057d803ab0afe6438b2dc","slug":"food-security-official-three-sampled-dessert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई के तीन सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई के तीन सैंपल लिए
उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुटला में ‘भात न्योता’ के दौरान बांटे गए संक्रमित लड्डूओं के खाने से बच्चों समेत महिलाओं के बीमार पड़ जाने के मामले में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड्डू खरीदने वाले पुष्पेंद्र और उसके ममेरे भाई से उस दुकानदार का नाम और पता पूछा जहां से मिठाई खरीदी थी। टीम ने मिष्ठान की तीन दुकानों से रसगुल्लों और लड्डुओं के सैंपल लिए।
चार सदस्यीय टीम के साथ दोपहर में बुटला पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय ने सबसे पहले प्रकाश और होरीलाल के घर की ओर रूख किया। गांव में उन्हें प्रकाश के साथ पुष्पेंद्र भी मिला। पुष्पेंद्र ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बताया कि लड्डू उसने अपनी मां की मौजूदगी में बाइपास स्थित मिठाई की दुकान से खरीदे थे। उन्हीं लड्डुओं को महिला संगीत के बाद महिला और बच्चों के बीच बांटा गया था। बता दें कि संक्रमित लड्डू खाने से महिलाओं समेत कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। अब उनकी हालत पूरी तरह ठीक है।
गांव जाते वक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बुटला बोर्ड पर बागड़वीर और छत्रपाल की दुकान से लड्डुओं के सैंपल भरे। मिष्ठान विक्रेताओं को दुकान के अंदर और बाहर सफाई रखने की हिदायत भी दी। लौटते में उन्होंने बाइपास पर आकर उस दुकान से रसगुल्लों का नमूना लिया, जहां से संक्रमित लड्डू खरीदे गए थे। खाद्य विभाग की टीम के साथ पुष्पेंद्र और प्रकाश भी था। दोनों ने दुकान का पता बताया था। इधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खानपान की दुकानों पर विभाग की पहले से ही नजर बनी हुई है। संक्रमित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।