{"_id":"5e42fd7a8ebc3ee5d734eebc","slug":"food-poisoning-badaun-news-bly395517131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोरी अमृत गांव में फूड प्वॉइजनिंग का मामलाः कार्यक्रम आयोजक और किराना व्यापारी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोरी अमृत गांव में फूड प्वॉइजनिंग का मामलाः कार्यक्रम आयोजक और किराना व्यापारी के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
उघैती। दियोरी अमृत गांव में दावत का आयोजन करने वाले दियोरी अमृत के हाकिम सिंह और नाधा के किराना व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंभूदयाल और देवकांत की ओर से उघैती थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हाकिम सिंह ने इसी किराना व्यापारी की दुकान से मसाले और खाद्य तेल खरीदे गए थे।
दियोरी अमृत के हाकिम सिंह ने शनिवार को अपने घर पर था के बाद दावत का आयोजन किया था। आसपास के गांवों के ढाई से तीन हजार लोगों ने दावत खाई थी। उसके यहां दावत खाने वालों की रविवार से तबियत बिगड़ने लगी। सोमवार को ज्यादा लोग बीमार हो गए। हालात बेकाबू हुए तो गांव के प्रधान दिग्विजय की सूचना पर दहगवां सीएचसी से टीम पहुंची। सोमवार को यहां करीब 400 लोगों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्कूल में अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। इधर, सोमवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंच गई। हाकिम सिंह के घर कोई न मिलने से सैंपल नहीं भरे जा सके। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंभूनाथ ने आईपीसी की धारा 272, 273 और 188 के तहत हाकिम सिंह और नाधा के किराना व्यापारी रिंकू के खिलाफ उघैती थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सोमवार देर शाम पहले तो दियोरी अमृत गांव पहुंची। यहां अस्थाई अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। इसके बाद टीम दावत का आयोजन करने वाले हाकिम सिंह के घर पहुंची, लेकिन वहां से बैरंग लौटना पड़ा। रात में करीब 11 बजे के बाद टीम ने नाधा में उस दुकान का रुख किया जहां से खाद्य तेल और अन्य सामान खरीदा गया था।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के नाधा पहुंचने से पहले बाजार पूरी तरह बंद हो चुके थे। किराना दुकानदार रिंकू को कई बार बुलाया गया। उसके न आने पर बंद दुकान को ही सील कर दिया गया। रात भर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नाधा और दियोरी अमृत में डेरा जमाए रही। सुबह होने पर नाधा में किराना व्यापारी की दुकान खुलवाई और यहां से दो मसालों और एक खाद्य तेल का नमूना लिया गया। हाकिम सिंह भी मंगलवार को अपने घर पहुंच गया। उसके घर से दावत में इस्तेमाल आटे का नमूना लिया गया। हाकिम सिंह से पूछताछ भी की गई। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिला अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में नाधा के बाजार में खाद्य तेज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों से खाद्य तेलों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के चलते मंगलवार को नाधा के बाजार बंद रहे।
विभाग की टीम सोमवार रात 11 बजे नाधा पहुंची थी। किराना की दुकान के मालिक को कई बार बुलाया गया था, लेकिन वह नही आया। इस पर बंद दुकान को ही सील कर दिया गया। मंगलवार को दुकान खुलवाने के बाद सेंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच को भेजा गया है। - चंद्रशेखर मिश्रा, जिला अभिहीत अधिकारी