फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fog in morning, day sun shine

सुबह को कोहरा, दिन में खुलकर निकली धूप

Mon, 07 Feb 2022 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
fog in morning, day sun shine
बदायूं। रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार से मौसम में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि, सर्द हवाओं का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। सुबह के वक्त घना कोहरा होने के कारण दृष्यता शून्य रहीं। इसका असर यातायात पर दिखा। सर्द हवाओं की रफ्तार रविवार को 12 किमी प्रतिघंटा के आस-पास रही। वातावरण के आद्रता 90 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले तीन-चार दिन में कम होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन

चार दिन बाद रविवार को दिन भर धूप निकली तो लोगों ने अपने कई काम निपटाए। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ज्यादा बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह से मौसम में सुधार होने का अनुमान है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर से बादल छाने के साथ मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का भी अनुमान बन रहा है। प्रदूषण नियंत्रण केंद्र मुरादाबाद से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार को वायु मंडल में आद्रता का असर कम हो जाएगा। इसके बाद कोहरा कम होगा और आसमान साफ रहेगा। फरवरी का दूसरा सप्ताह खत्म होने के साथ बादल छाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब हो रही वायु की गुणवत्ता
- मौसम विज्ञान केंद्र मुरादाबाद से रविवार को मिले आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बदायूं समेत आस-पास के जिलों में वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। वायु मंडल में हानिकारक और उत्सर्जित गैसों का अनुमान बढ़ने के कारण कोहरा और धुंध का असर हो रहा है। रविवार को कोहरे के साथ धुंध का भी असर रहा। आने वाले दिनों में कोहरे का असर कम होगा, लेकिन उत्सर्जित गैसों के कारण धुंध का असर बना रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वायु में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 दर्ज किया गया।

तीसरे दिन भी शहर के कई इलाकों में कीचड़
बदायूं। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हालात अब तक नहीं संभल सके हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ के कारण समस्या बनी हुई है। तोताराम मार्केट में दुकानों के बाहर कीचड़ जमा है। गांधी ग्राउंड से पनवड़िया की ओर जाने वाले रोड से लोग निकलने से बच रहे हैं। टिकटगंज और नई सराय कच्ची लीक पर अब भी जलभराव बना हुआ है। इन इलाकों में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed