फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा घटी पर अब भी हो रहा कटान

Sat, 20 Aug 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
floud
बदायूं। गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को 32 सेमी की कमी आई। बृहस्पतिवार को मीटर गेज पर जलस्तर 162.52 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को गिरकर 162.20 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर कम होने के बाद तटवर्ती जिन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा था वहां से वह उतरने लगा है। हालांकि, जलस्तर कम होने के साथ कटान तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार के मुकाबले गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को 52 सेमी का इजाफा हुआ था। बुधवार को जलस्तर 162.02 मीटर पर था। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से 81336, बिजनौर से 48110 और हरिद्वार से 57634 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर में इजाफा हुआ था। शुक्रवार को नरौरा से 50063, बिजनौर से 44321 और हरिद्वार से 45554 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर में इजाफा होने के कारण सहसवान के तटवर्ती वीर सहाय नगला, बसौलिया, तौफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला में बाढ़ का पानी घुस गया था।
विज्ञापन

उसहैत के जटा, कमलैयापुर, अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर को भी बाढ़ के पानी ने घेर लिया था।
शुक्रवार को जलस्तर में 32 सेमी तक की कमी आने के बाद इन गांवों से पानी उतरने लगा है। हालांकि, गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। गड्ढों में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। उसहैत में गंगा के उस पार बसे गांव अब भी बाढ़ से घिरे हुए हैं। इधर, जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हो गया है। तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में 32 सेमी तक की कमी आई है। पानी उतरने लगा है इसके साथ ही कटान भी तेजी से हो रहा है। तहसील और उसहैत क्षेत्र में कटान वाले स्थानों पर कटान रोकने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed