फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun: Ganga water level reached above danger mark, water entered many villages

बदायूं: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा, कई गांवों में घुसा पानी

Sat, 20 Aug 2022 11:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 11:21 AM IST
सार

बारिश के कारण उत्तर प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़़ रहा है और इससे इसके आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। कई परिवारों ने तो पलायन भी शुरु कर दिया है।

विज्ञापन
Badaun: Ganga water level reached above danger mark, water entered many villages
वीर सहाय नगला में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को एक बार फिर खतरे के निशान से 52 सेमी ऊपर पहुंच गया। इस कारण दातागंज और सहसवान तहसील के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। तटबंधों पर दबाव बढ़ने और कटान तेज होने के कारण हालात संवेदनशील हो गए हैं। गंगा में नरौरा से 81336, बिजनौर से 48110 और हरिद्वार से 57634 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस बीच मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 162.52 मीटर दर्ज किया गया। मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 मीटर पर है।

विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने के कारण सहसवान के तटवर्ती वीर सहाय नगला, बसौलिया, तौफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला में बाढ़ का पानी घुस गया। दातागंज तहसील के अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर, जटा, रैपुरा, कमलैयापुर को भी बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान भी हो रहा है। उसावां, उसहैत और गंगा-महावा तटबंधों पर दबाव बढ़ने के साथ कटान भी शुरू हो गया है। सहसवान क्षेत्र में कटान रोकने के किए गए प्रबंधों के बावजूद यहां सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। खतरा बढ़ने के साथ बाढ़ खंड की ओर से भी अलर्ट कर दिया गया है। कटान वाले स्थानों पर निगरानी के साथ बालू भरी बोरियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

 

सहसवान के चार गांवों का सड़क संपर्क कटा
जलस्तर बढ़ने के साथ सहसवान के वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, बसौलिया और खागी नगला में तीन से चार फुट तक बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में इन गांवों में सड़क संपर्क कट गया है। कई स्थानों पर कटान के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तौफी नगला में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। यहां महावा पर बने पुल की एप्रोच रोड भी फिर से बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों का रुख करना शुरू कर दिया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

48 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 52 सेमी का इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.52 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 52 सेमी ऊपर है। कुछ तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बचाव कार्य किए जा रहे हैं। शुक्रवार से जलस्तर कम होने के साथ पानी उतरने का अनुमान है।

-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed