फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

आज फिर होगा गंगा के जलस्तर में इजाफा, कटान जारी

Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
floud
सहसवान क्षेत्र में कटान से गंगा में समाई जमीन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जलस्तर कम होने के बाद गंगा ने तटवर्ती इलाकों में कटान फिर तेज कर दिया है। कटान के कारण तटबंधों पर भी दबाव बढ़ रहा है। मंगलवार को मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 162.02 मीटर दर्ज किया गया। मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 मीटर पर है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा में नरौरा से 52037, बिजनौर से 108876 और हरिद्वार से 76299 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर से छोड़ा गया पानी बुधवार शाम तक कछला पहुंच जाएगा। इसके बाद गंगा के जलस्तर में फिर से इजाफा होने की अनुमान है। अगस्त में गंगा लगातार खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है। हालांकि, इन दिनों मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश भी नहीं हो रही, इसके बाद भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान भी है। ऐसे में गंगा का रुख और भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

इधर, पिछले दो दिन से जलस्तर में कमी आने के कारण तटवर्ती गांवों में कटान काफी तेज हो गया है। सहसवान क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। उसहैत के जटा, असमया रफतपुर, अहमद नगर बछौरा, कमलैयापुर, रैपुरा आदि गांवों में भी तेजी से कटान हो रहा है। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर 162.02 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन बुधवार को जलस्तर में इजाफा होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed