फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flood relief funds sent to 1472 farmers

Budaun News: 1472 किसानों को भेजी गई बाढ़ राहत की धनराशि

Wed, 17 Sep 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Flood relief funds sent to 1472 farmers
बदायूं। दातागंज तहसील प्रशासन बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए लगातार सर्वे अभियान चला रहा है। अब तक करीब पांच हजार किसानों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 1472 किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उनको प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया गया है। वहीं जिनकी जमीन बाढ़ में कटकर बह गई है, उन्हें प्रति हेक्टेयर 47 हजार रुपये की दर से राहत राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। एसडीएम का कहना है कि शेष किसानों का सर्वे तेजी से कराया जा रहा है ताकि एक भी पात्र किसान मुआवजा पाने से वंचित न रह जाए। प्रशासन का प्रयास है कि आगामी दिनों में सभी प्रभावित किसानों के खातों में समय से राहत राशि पहुंचा दी जाए।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में गंगा में समा गए 40 घर
उसहैत। तटवर्ती गांव अहमद नगर बचौरा में गंगा का कटान जारी है। दो साल में नदी में 40 पक्के घर और प्राथमिक विद्यालय कट चुका है। गांव में करीब 80 पक्के मकान थे। ग्रामीणों का कहना है गंगा दिन रात कटान कर रही है। गांव में टेंट लगा ग्रामीण समान रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed