{"_id":"a5202cc9bd8ae471319a93dcf3ccafca","slug":"flood-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब क्षेत्र में कर रही गंगा फैलाव, पानी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब क्षेत्र में कर रही गंगा फैलाव, पानी बढ़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगा के ऊपरी बांधों से छोड़े गए पानी से ही स्थिति का पता लगता है।
गंगा इस समय उफान पर है और डूब क्षेत्रों में गंगा के पानी का फैलाव हो रहा
है। रामगंगा जहां स्थिर बनी हुई है, वहीं गंगा उफान मार रही है। नरौरा और
बिजनौर डैम से भी गंगा में पानी बढ़ने की सूचनाएं जारी हो रही हैं। बाढ़
खंड का कंट्रेाल रूम इस पर लगातार नजर रखे हुए है।
फसलों पर गंगा की मार शुरू
यहां बता दें कि सहसवान क्षेत्र में और उसहैत क्षेत्र में गंगा और बांधों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण गंगा का फैलाव इन क्षेत्रों में सर्वाधिक हो रहा है। इस क्षेत्र में किसानों की फसले हैं जो गंगा के विस्तार लेते ही नष्ट हो जाती हैं। इस क्षेत्र में फिलहाल पानी बढ़ने से इन फसलों पर तबाही के बादल मंडराने लगे हैं। गंगा लगातार विस्तार लेती जा रही है।
गंगा में छोड़े गए पानी की स्थिति
नरौरा डैम- 56,648 क्यूसेक
बिजनौर डैम- 61,969 क्यूसेक
हरिद्वार डैम- 76,543 क्यूसेक
गंगा का जल स्तर मीटर गेज पर 163.00