फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people died from fever, uncontrolled conditions

बुखार से पांच लोगों की मौत, स्थिति अनियंत्रित

Tue, 22 Sep 2015 11:59 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five people died from fever, uncontrolled conditions
जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में जिले में बुखार से पांच और मौतें होने के साथ मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लाख कोशिशों के बावजूद स्थिति पर काबू नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमण जगत ब्लाक क्षेत्र में था। अब यह अन्य इलाकों में भी फैल रहा है। शुरुआत में स्वास्थ्य में विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया और जब स्थितियां नियंत्रण के बाहर हो गई तो टीमें लगाई हैं। स्वास्थ्य विभाग की 19 और मलेरिया मलेरिया विभाग की आठ टीमें लगातार जिले में कैंप कर रही हैं।
विज्ञापन

बिल्सी। बिल्सी तहसील के गांव अंबियापुर निवासी फतेहपुर गांव निवासी देवपाल की नौ वर्षीय पुत्री करिश्मा को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले गांव में ही उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार की रात करिश्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां। दहगवां ब्लाक के गांव जल्लूपुर निवासी भीकम (22) पुत्र करन सिंह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। वहां उसको बुखार आ गया था। रविवार को भीकम अपने घर आया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे अलीगढ़ ले गए। वहां भीकम की मौत हो गई। भीकम का भाई रुकुम सिंह भी बुखार से पीड़ित है।
मूसाझाग। जगत ब्लाक के गांव ताजपुर निवासी रामवती (55) पत्नी ब्रजपाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव में ही इलाज करा रही थीं। मंगलवार को घर पर रामवती की मौत हो गई। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
अलापुर। क्षेत्र के गांव सखानूं में दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। सोमवार को गांव निवासी ताहिर मियां की 10 वर्षीय पुत्री हिना फातिमा की बुखार से मौत हो गई। इधर जगत ब्लाक के गांव अठर्रा कुनिया में रविवार की रात वेदपाल के चार वर्षीय पुत्र जितिन की बुखार से मौत हो गई।

डेंगू के दो संभावित मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती
बदायूं। जिले में डेंगू के संभावित दो मरीज मिले हैं। शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी कौशल कुमार (28) और जगत ब्लाक के गांव खिरिया रहलू निवासी दीपचंद्र (35) मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। जांच करने पर डॉक्टर ने दोनों में डेंगू के लक्षण पाए हैं। दोनों का सैंपल जांच को भेजा गया है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।


स्कूल, कॉलेजों में होगा मच्छरनाशक स्प्रे
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शहर में 50 कर्मचारियों की टीमें बनाकर मच्छरनाशक दवाओं का स्प्रे कराया जा रहा है। मंगलवार को भी शहर में स्प्रे कराया गया। ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि पूरे शहर के बाद अब नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले स्कूल कॉलेजों में स्प्रे कराया जाएगा। शहर में फांगिंग भी कराई जा रही है। 50 कर्मचारियों की टीम सफाई निरीक्षक मनोज सोनकर के नेतृत्व में काम कर रही है। मंगलवार को ईओ ने शहर में काम का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed