फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five injured in collision between two motorcycles near Simarra, Bhojpur.

Budaun News: सिमर्रा भोजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between two motorcycles near Simarra, Bhojpur.
बिल्सी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराते घायल युवक। संवाद
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर शनिवार दोपहर सिमर्रा भोजपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के अंबियापुर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ निवासी महबूब पुत्र मंसूर सिद्दीकी बाइक से गांव सिमर्रा भोजपुर को ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से सीतापुर निवासी आरव पुत्र पप्पू अपने तीन मित्रों मनजीत, रंजीत और प्रेम के साथ बाइक से वजीरगंज की ओर से बिल्सी आ रहे थे। सिमर्रा भोजपुर के निकट दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही घायलों को निजी वाहनों से अंबियापुर चौराहा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed