फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five Cattle Smugglers Arrested in Police Encounter; Three Injured by Gunfire, Constable Wounded

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल, सिपाही जख्मी

Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five Cattle Smugglers Arrested in Police Encounter; Three Injured by Gunfire, Constable Wounded
गोली लगने से घायल पशु त​स्किर। स्रोत-पुलिस
सहसवान। पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान संरक्षित पशुओं को मारने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन तस्कर घायल हो गए। फायरिंग में एक सिपाही भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. ह्देश कठेरिया ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार-पांच व्यक्ति टेढ़ाघाट पुल के पास गांव चमरपुरा के जंगल में पशुओं की हत्या करने की फिराक में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नईम, कौसर और इसराइल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान सिपाही शक्ति सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया, जबकि आसपास के जंगल में कॉम्बिंग कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी संरक्षित पशुओं की हत्या कर चुके हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में नईम निवासी भवानीपुर खल्ली, शाहरुख निवासी बाजपुर, अली हसन, कौसर और इसराइल निवासी घूरनपुर शामिल हैं। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी संरक्षित पशुओं को मारकर मांस बेचते आ रहे हैं। इस बार भी आर्थिक लाभ के लिए योजना के तहत जंगल में इकट्ठा हुए थे।


यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे 315 बोर, दस कारतूस, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरी, काली पन्नी और प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान से साफ है कि आरोपी पशु की हत्या की पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे।


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने हुए कहा कि ऐसे गिरोहों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गोली लगने से घायल पशु तस्किर। स्रोत-पुलिस

गोली लगने से घायल पशु तस्किर। स्रोत-पुलिस

गोली लगने से घायल पशु तस्किर। स्रोत-पुलिस

गोली लगने से घायल पशु तस्किर। स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed