फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five Booked in Fatal Shooting of Youth; Two Detained

Budaun News: युवक की गोली मारकर हत्या में पांच पर रिपोर्ट, दो हिरासत में

Sun, 19 Apr 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five Booked in Fatal Shooting of Youth; Two Detained
आतिफ। फाइल फोटो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान अलापुर क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आतिफ अपने पिता विदरीश के साथ शुक्रवार को बदायूं आया था। पंचपीर मजरा के पास पांच लोगों ने उसे घेरकर गोली मार दी। गंभीर हालत में आतिफ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराने वाले कुछ युवकों ने उसका नाम और पता गलत दर्ज करा दिया। इससे शुरुआती जांच में पुलिस को भ्रम हुआ। बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने फहीम, उसावा, बादशाह, गुड्डू और गोरा सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फहीम और उसावा को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी के अनुसार, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिवार का है आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में मृतक आतिफ के परिवार से जुड़े कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आतिफ का भाई तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है। इसके अतिरिक्त, आतिफ के पिता विदरीश के खिलाफ भी चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी तस्वीर साफ हो सके। यह जानकारी जांच के दौरान सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed