{"_id":"5e0f2c0f8ebc3e87e618c070","slug":"fish-market-badaun-news-bly390477297","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली बाजार में खुले में नहीं बिकेगा मीट, पालिकाध्यक्ष ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली बाजार में खुले में नहीं बिकेगा मीट, पालिकाध्यक्ष ने दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मछली बाजार में खुले में मीट बेचने पर दुकानदारों और कारोबारियों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष ने इन सभी दुकानदारों/ कारोबारियों को चेतावनी दी है कि शनिवार से वहां पर खुले में मीट न बेचा जाए। अगर ऐसा हुआ तो दुकानदार और कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों के साथ में मछली बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर तमाम व्यापारी खुले में मीट, मुर्गों और मछली का विक्रय कर रहे थे। ऐसे में पालिकाध्यक्ष ने खाद्य एवं औषधि निरीक्षक से वार्ता की। साथ ही उनसे कहा कि यहां पर जो लोग बिना लाइसेंस के मीट का कारोबार कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पालिकाध्यक्ष ने दुकानदारों/ कारोबारियों से कहा कि वे तत्काल अपना-अपना सामान हटा लें। क्योंकि यहां पर खुले में मीट नहीं बिकने दिया जाएगा। अगर शनिवार से खुले में मीट बिकता हुआ मिला, तो ऐसे दुकानदारों/ कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर रजनीश शर्मा, शरीफ अहमद, विकास कुमार, उपेंद्र उपाध्याय, मुशाहिद, सूर्य प्रकाश, अजीत कुमार सैनी मौजूद रहे।