Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Budaun News
›
First on the stage, then in the field, the battle between Ram and Ravana took place; the effigy burned as soon as the arrow hit it.
{"_id":"68e032d00c63716fde0767ed","slug":"first-on-the-stage-then-in-the-field-the-battle-between-ram-and-ravana-took-place-the-effigy-burned-as-soon-as-the-arrow-hit-it-badaun-news-c-123-1-sbly1035-148306-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले मंच फिर मैदान में राम- रावण युद्ध, तीर लगते ही जल उठा पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले मंच फिर मैदान में राम- रावण युद्ध, तीर लगते ही जल उठा पुतला
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
उझानी में रावण का पुतला दहन। संवाद
Link Copied
उझानी। रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने राम और रावण के युद्ध का मंच किया। शाम पांच बजे तक मंच, फिर मैदान में रावण को तीरों से छलनी कर दिया गया। तीर रावण के पुतले की नाभि में लगा तो वह जल उठा।
विज्ञापन
रामलीला मैदान परिसर में युद्ध की लीला का मंचन से पहले भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने पुतला और कलाकारों का पूजन किया। राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण बने कलाकारों के बीच करीब आधा घंटे तक युद्ध की लीला का मंचन किया गया। विभीषण बने कलाकार ने रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी राम को दी तो उन्होंने ऐसी तीर चलाया जो पुतले में लगा। अग्नि वाण से पुतला जल उठा। इसके बाद दर्शकों में पुतले की अस्थि रूपी लकड़ियों को उठाकर ले जाने की होड़ मच गई। ऐसा करने के पीछे लोगों का मानना है कि बाधाओं पर विजय प्राप्त होती है। मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने पुतला बनाने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया। व्यवस्थाओं में रोहताश गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, शिव किशोर माहेश्वरी, अरविंद शाक्य, राजपाल शाक्य, अनमोल गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, अवधेश वर्मा और संजीव आजाद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।