{"_id":"5f5b27d4697d4351a6c68a92eeed5a26","slug":"first-give-ur-finger-impression-then-file-will-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अंगूठा लगाओ, तब मिलेगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अंगूठा लगाओ, तब मिलेगी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैथालॉजी में एलटी की हरकत पर फिर हंगामा
मरीजों ने सीएमएस को घेर कर की शिकायत
आरोप है कि जिला अस्पताल की पैथालॉजी में शुक्रवार को खून की जांच कराने पहुंचे मरीजों से एलटी वीर सिंह ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद कई मरीजों ने सीएमएस डॉ. अग्निहोत्री का घेराव कर लिया। हंगामा होने पर सीएमएस भी पशोपेश में फंस गए। उन्होंने तत्काल एलटी वीर सिंह को तलब कर मरीजों का अंगूठा लगवाने की वजह पूछी। उन्होंने एलटी को चेतावनी देते हुए ब्लड जांच रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद एलटी वीर सिंह ने ब्लड जांच की रिपोर्ट दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की वजह से काम-काज प्रभावित रहा।
ये था मामला
बदायूं। गुरुवार को एलटी वीर सिंह ने पैथालॉजी में मरीजों से अभद्रता की थी। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई थी। शुक्रवार को जब मरीज जांच रिपोर्ट लेने पैथालॉजी पहुंचे, तो वीर सिंह ने बिना अंगूठा लगाए बिना जांच रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया। कुछ मरीजों से उसने अंगूठा लगवा कर ओपीडी के पर्चे पर यह भी लिखवा लिया कि उनके साथ उसने किसी मरीज से अभद्रता नहीं की। यही लिखने को लेकर कई मरीजों ने हंगामा कर दिया।
एलटी, वीर सिंह का कहना है कि गुरुवार को कुछ मरीजों ने मुझ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। यह किसी की साजिश थी। ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। शुक्रवार को जो मरीज पैथालॉजी में आए, उनसे मैंने स्वेच्छा से यह लिख कर देने को कहा कि उनके सामने कोई विवाद नहीं हुआ। इसी बात पर कुछ मरीज नाराज होकर सीएमएस के पास चले गए। विवाद की कोई वजह नहीं थी। यह भी एक साजिश है।
विज्ञापन
सीएमएस, डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री कुछ मरीज एलटी शिकायत करने आए थे। उनकी शिकायत थी कि एलटी उनसे अंगूठा लगवाए बिना जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे। एलटी को भविष्य के लिए हिदायत दी गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।