फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing, panic in Lochi Nagla on two sides

लोची नगला में दो पक्षों में फायरिंग, दहशत

Sun, 17 Jan 2021 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Firing, panic in Lochi Nagla on two sides
बदायूं। शहर के मोहल्ला लोची नगला में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिससे मोहल्ले में दहशत मच गई। सूचना पर जब तक पुलिस मोहल्ले में पहुंची, तब तक दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक युवक को पीटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिससे बात पहुंचकर यहां तक आ गई। मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम शिकरापुर निवासी एक युवक मोहल्ला लोची नगला आया था। बताया जा रहा है कि तभी मोहल्ले के एक विवादित व्यक्ति ने परिवार के साथ उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की और उसके सीने पर तमंचा रख दिया। गनीमत रही कि तमंचा चला नहीं। इस पर वह छूटकर वहां से भाग गया। इधर, देर शाम युवक कई लोगों के साथ मोहल्ले में पहुंचा। उन्होंने मारपीट करने वाले वाले की धुनाई कर दी। पिटाई के दौरान वह भागकर घर में चला गया। इसके बाद परिवार और अन्य लोगों के साथ छत पर चढ़ गया। इस पर दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उससे पहले दोनों पक्ष वहां से भाग गए। इस मामले में देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लोची नगला में फायर हुए हैं। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और न ही किसी ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed