{"_id":"5e11dbb68ebc3e87f03079ea","slug":"firing-in-budaun-village-badaun-news-bly390756016","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुठीसराय में प्रधान और कोटेदार पक्ष के बीच फायरिंग से गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुठीसराय में प्रधान और कोटेदार पक्ष के बीच फायरिंग से गांव में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार शाम प्रधान और राशन कोटेदार पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पहले दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। बाद में फायरिंग हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रधान पक्ष के एक घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। दोनों पक्षों के लोग गांव से भागे हुए हैं।
बिनावर थाने के गांव पुठी सराय में ग्राम प्रधान सोनपाल और राशन कोटेदार सोमेश के बीच पहले से रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच फौजदारियां हो चुकी हैं। रविवार को सोमेश पक्ष के दन्नू पुत्र सुरेश और सोनपाल पक्ष के भूरे पुत्र महीपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों ओर से लाठी-डंडे चलते रहे। इसमें भूरे और दन्नू लाठी लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि भूरे नाम के एक घायल को अस्पताल भेजा गया है। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। गांव से दोनों पक्षों के लोग भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।