फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing between two groups in village Chinjari of budaun

Budaun News: गांव चिंजरी में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

गांव चिंजरी में एक पक्ष अपने मकान का लिंटर डलवा रहा था। उसी दौरान दूसरा पक्ष ट्रैक्टर लेकर आ गया। ट्रैक्टर निकलने के दौरान दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई। बाद में फायरिंग हो गई।

विज्ञापन
firing between two groups in village Chinjari of budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव चिंजरी में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। गांव में एक पक्ष अपने मकान का लिंटर डलवा रहा था। उसी दौरान दूसरा पक्ष ट्रैक्टर लेकर आ गया। ट्रैक्टर निकलने के दौरान दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई। बाद में फायरिंग हो गई। करीब आधे घंटे तक गोलियां चलीं। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अभी इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है।

विज्ञापन


ग्राम चिंजरी थाना क्षेत्र का सबसे संवेदनशील गांव है। बताते हैं कि शनिवार सुबह एक पक्ष अपने मकान का लेंटर डलवा रहा था। सड़क पर उसके मकान का सारा सामान फैला हुआ था। बजरी-बजरफुट से पूरी सड़क घिरी हुई थी। उसी वक्त दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ गया। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर निकालने पर हुआ था विवाद 
उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। फिर उन्होंने एक-दूसरे को गालीगलौज कर दी। शोरशराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और तमंचे आदि लेकर आ गए। उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के घर वाले अपने-अपने घरों में जाकर छिप गए। गांव में पूरा दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान किसी की मोबाइल से फोटो खींचने या वीडियो बनाने तक की हिम्मत नहीं हुई। बताते हैं कि दोनों पक्षों में करीब आधा घंटा तक फायरिंग हुई। 

कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी गांव से भाग गए। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उनकी तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed