{"_id":"60ff091a8ebc3e587b5f17d6","slug":"firing-between-two-groups-by-placing-a-bet-in-katri-police-arrived-badaun-news-bly454425917","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में शर्त लगाकर दो गुटों के बीच फायरिंग, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी में शर्त लगाकर दो गुटों के बीच फायरिंग, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
दातागंज। करीब 15 दिन पहले दातागंज के गांव नौनी टिकन्ना दो पक्षों में मेड़ को लेकर हुआ विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच शर्त लगातार करीब आधा घंटा तक फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। प्रधान लालू माथुर की सूचना पर पुलिस पहुंची मगर फायरिंग करने वाले भाग निकले। उनकी तलाश में अब पुलिस दबिश दे रही है।
दातागंज के गांव नौनी टिकन्ना में जयलाल मौर्य औरा तुंगपाल सैनी के बीच करीब 15 दिन पहले मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। उस वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में कार्रवाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष कुछ दिन शांत हो गए। पिछले दिनों मौका मिलने पर तंगपाल पक्ष के लोगों ने जयपाल पक्ष की एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद में जयपाल पक्ष के लोगों ने मेंथा प्लांट से लौट रहे तुंगपाल के भतीजे को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
सोमवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच आधा घंटे तक फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। प्रधान लालू माथुर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायरिंग करने के आरोपी हाथ नहीं आए। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। पहले भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। ताजा विवाद में बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। - बलदेव सिंह, सीओ दातागंज