{"_id":"5f91da578ebc3e5fab39869e","slug":"fire-on-home-badaun-news-bly4243486152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में आग से लाखों रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में आग से लाखों रुपये का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। ब्लॉक के गांव दियोहरा में बृहस्पतिवार दोपहर अग्निकांड में तीन घर राख हो गया। घरों में रखी नकदी, जेवर, कपड़े, अनाज, मेंथा आयल आदि भी जल गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। एक घर में बेटी की शादी के लिए रखी नकदी और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। लेखपाल हरीश यादव ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
दियोहरा शेखपुर के मजरा सूरतनगला निवासी शेरसिंह के घर में बनी झोंपड़ी में बृहस्पतिवार दोपहर पीछे से आग लग गई। घटना के दौरान पुरुष खेत पर काम करने गए हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी चोब सिंह की पशुशाला और गंगा सिंह के घर में भी आग फैल गई। गंगा सिंह ने बेटी की शादी तय कर दी है। तीन दिन पहले ही उसने 60 हजार रुपये का बाजरा बेचा था। यह रुपये भी घर में रखे थे। इसके अलावा शादी के लिए जुटाया गया सामान और अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। तीनों के यहां काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। अग्निकांड की सूचना पर तहसील से लेखपाल हरीश यादव ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आकलन किया है।