फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire in two houses The loss of thousands

आग से दो घरों में हजारों का नुकसान

Tue, 16 Jun 2015 11:50 PM IST
Dhgwan
Dhgwan Updated Tue, 16 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fire in two houses The loss of thousands

सोमवार रात दो घरों में अचानक आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। जब आग पर काबू पा लिया गया तब दमकल मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन

थाना जरीफनगर के ग्राम खनुआ नगला में सोमवार की रात लगभग नौ बजे वीरेंद्र पुत्र साहब सिंह के मकान में पीछे से अचानक आग लग गई। आग ने पड़ौसी धनसिंह के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगीत तो सभी सो रहे थे। गर्मी महसूस होने पर जो लोग जाने उन लोगों ने चीख पुकार कर अन्य लोगों को भी जगाया और किसी तरह मकानों से बाहर हुए। आसपा भी लोग जाग गए और पानी डाल किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में दोनों घरों में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, आटा करीब 16 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। घटना की खबर लेखपाल को मिली तो लेखपाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया इस अग्निकांड में हुई क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। धनसिंह घर में परचून की दुकान चलाता था। आग में उसके रोजगार का साधन बनी दुकान का सामान भी जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

अग्निकांड में चार घर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
भदरौल गांव में खाना बनाते वक्त चिंगारी से लगी आग
उझानी। खाना बनाते वक्त चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से कादरचौक थाने के गांव भदरौल में चार घर राख हो गए। यहां घरेलू सामान, नगदी, बर्तन आदि समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। भदरौल में सोमवार सुबह भूरे के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की एक चिंगारी छप्पर में लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में एक-एक कर राम सिंह, रामपाल और रामऔतार के घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक चारो घरों में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति आग से राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed