फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire in school

कोई गड़बड़झाला तो नहीं...फिर आग की भेंट चढ़ गए आठ हजार बैग

Thu, 02 Jan 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire in school
बिसौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र के गोदाम में बुधवार को एक बार फिर रहस्यमय तरीके से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पानी खत्म होने पर पालिका के टैंकर मंगा गए। इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परिषदीय विद्यालयों में बांटने के लिए रखे आठ हजार स्कूल बैग जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद जूनियर हाईस्कूल प्रांगण स्थित बीआरसी केंद्र के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं उठते देख बाउंड्री के बाहर सब्जी मंडी वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल को सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन कुछ ही देर में उसका पानी खत्म हो गया। आननफानन में पालिका से टैंकर मंगाए गए। उसके बाद में जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। तब तक वहां पर रखे करीब आठ हजार बैग आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग कैसे लगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। चर्चा है कि यह आग लोगों ने जान बूझकर लगाई है, ताकि वह कोई बड़ा घोटाला दबा सकें। हालांकि अगर सही से जांच की गई तो कई लोगों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

यहां 18 सितंबर को भी हो चुका है अग्निकांड
-जिस तरह बुधवार को आग लगी, ठीक उसकी तरह 18 सितंबर को भी यहीं पर आग लगने की घटना हुई थी। इसमें बीआरसी केंद्र के गोदाम में रखे आठ हजार से ज्यादा बैग जलकर राख हो गए थे, जबकि एक दिन पूर्व यानी 17 सितंबर को तहसीलदार द्वारा इन बैगों का सत्यापन हुआ था और यह बैग 18 सितंबर को बंटने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजोग कहें या सोची समझी साजिश
- जब 18 सितंबर को इस गोदाम में आग लगी थी, तो उस वक्त कोतवाल पंकज लवानिया ने मौके पर पहुंचकर दमकल बुलाई थी, तब भी दमकल विभाग की लापरवाही सामने आई थी, तब उनकी गाड़ी में लगा जेनरेटर खराब हो गया। जब तक दूसरा इंतजाम किया, तब तक बैग पूरी तरह से जल चुके थे। उस वक्त एसडीएम किशोर गुप्ता ने जांच के निर्देश दिए, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे इसके पीछे किसी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा रहा।

चौकी पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध
-घटनास्थल से मात्र दस कदम पर पुलिस चौकी है, लेकिन घटना होने के बावजूद यहां से किसी ने कोतवाली में कोई बात बताना उचित नहीं समझा। जबकि स्थानीय लोगों ने कोतवाली में फोन किया। तो वहां से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed