फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire erosion, 43 degree temperature reached

आसमान से बरसी आग, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire erosion, 43 degree temperature reached
तपिश लोगों को बेहाल किए है। मंगलवार को तेज धूप से परेशान दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी से दिनभर परेशान रहे लोग, रात में भी नहीं मिला चैन      
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग ने बुधवार को 43.2 डिग्री तापमान के साथ लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह सूरज निकलने के बाद शुरू हुई गर्म हवाओं ने लोगों का झुलसाना शुरू कर दिया। तपती धूप की वजह से दिन भर लोग बेचैन देखे गए।
घर से बाहर सड़क पर निकले लोगों को लगा रहा था, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर में निजी काम से निकले लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा।  जगह-जगह पानी पीने वालों की लाइन लगी थी। बस में सफर कर रहे यात्री गर्मी से परेशान रहे। चिलचिलाती धूप के चलते घर में रखे कूलर, पंखे की हवा भी पसीने को सुखाने में नाकाफी साबित हुई। हालत यह रही कि दिन में 11 बजे ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मजबूरी में काम से निकले लोग गर्मी से बचने के लिए तौलिया और रुमाल का उपयोग करते नजर आए। भीषण गर्मी से पशु पक्षी से लेकर हर कोई पानी के लिए व्याकुल दिखा।       
विज्ञापन

--
पानी और जूस की बिक्री बढ़ी
तेज धूप और लू वाली गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी से पानी और जूस की मांग में इजाफा हुआ है। रोडवेज स्थित पानी की दुकान पर सुबह से भीड़ लगना शुरू हो जाती है। दुकान मालिक गुड्डू का कहना था कि इस प्रचंड गर्मी में पानी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कम दाम में पानी मिलने के कारण दुकान पर हर वक्त भीड़ लगी रहती है, लोग पानी की बोतल भरवाकर ले जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed