फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire by cylinder, two burnt

खाना बनाते सिलेंडर में आग लगी, दो युवक झुलसे

Sat, 21 Nov 2015 07:30 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 21 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
fire by cylinder, two burnt
हादसा शनिवार पूर्वाह्न हुआ। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मुन्नी साहू की बेटी पूनम की शादी तीन दिन बाद होनी है। शादी में शामिल होने के उसके घर मेहमान भी आने लगे थे। उनके लिए खाना बनाने को परिवार की महिलाएं ही किचन में लग गईं। उसी दौरान चूल्हे के पास रखे एक अन्य सिलेंडर से गैस लीक  हो गई। महिलाएं कुछ समझ पातीं उससे पहले ही गैस ने चूल्हे से आग पकड़ ली। आग की लपटें उठतीं देख महिलाओं के हाथ-पैर फूल गए। महिलाओं के भाग खड़े होने पर गृहस्वामिनी का बेटा राजकुमार उर्फ राजू (30) और उसका पड़ोसी दीपू ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आग बुझाने की कोशिश में राजकुमार और दीपू झुलस गए। शोरगुल सुन पड़ोसियों ने मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक रसोईघर में रखा सामान राख हो गया। लिंटर तक चटक गया। चश्मदीद लोगों की मानें तो आसपास घरों से महिलाएं अपने मासूम बच्चों को लेकर बाहर निकल गईं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिलेंडर कब्जे में ले लिया गया है। इधर, गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार के मामा महेश साहू ने बताया कि उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार को होना है महिला संगीत
उझानी। पूनम की शादी पीलीभीत जिले में बीसलपुर के युवक से तय हुई है। शादी से एक दिन पहले रविवार को घरवालों ने महिला संगीत का कार्यक्रम रखा है। पूनम की मां मुन्नी ने बताया कि किचन के पास ही उसकी बेटी भी खड़ी थी लेकिन वह पलभर पहले ही कमरे में चली गई थी। वह अगर किचन में ही होती तो झुलसने से नहीं बच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed