{"_id":"129a0ccbfadfb60a82d9b0cfcb322fee","slug":"fire-burns-44-homes-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में 44 घर जले, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में 44 घर जले, बच्चे की मौत
Jrifnagr
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की सीमा से सटे गांव अहरोला नवाजी में हुए अग्निकांड में 44 घर जल गए। इसमें एक दो साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव में हुए अग्निकांड के बाद डीएम संभल पवन कुमार और एसएसपी अतुल सक्सेना ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
अहरोला नवाजी गांव में जगदीश के घर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक-एक कर 44 गांवों को स्वाहा कर दिया। जगदीश का दो वर्षीय पुत्र सौरभ भी जलकर मर गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। डीएम संभल ने जगदीश को चार लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।
आग से हजारों रुपये का सामान राख
दहगवां। कस्बा निवासी छुट्टन के घर में बुधवार दोपहर आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि आग ने विकट रूप नहीं लिया।