{"_id":"61bf81f046fb29773b58f729","slug":"fir-on-seven-for-attacking-pm-s-rally-bus-two-sent-to-jail-badaun-news-bly4698002104","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली की बस पर हमला करने वाले सात पर एफआईआर, दो जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली की बस पर हमला करने वाले सात पर एफआईआर, दो जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस पर हमला करने के मामले में बिनावर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रविवार सुबह इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
शनिवार सुबह बिनावर कस्बे से तमाम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर जा रहे थे। सुबह छह बजे का मामला था। तमाम कार्यकर्ता बस में सवार थे। ये बस विलहैत रोड पर होते हुए दातागंज की ओर निकल रही थी। इस दौरान कस्बे में विलहैत रोड पर खड़ी कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। कार मालिक रईस मियां और बस के ड्राइवर से नोकझोंक हो गई। इसी दौरान मुशीर ने आकर बस पर हमला कर दिया। उसका शीशा तोड़ डाला। इससे दोनों ओर से गालीगलौज हो गई। दोनों ओर से हाथापाई भी हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया और बस को रवाना किया।
इधर, कार्यक्रम से लौटने के बाद ढकिया निवासी जितेंद्र सिंह ने थाने आकर साबिर, नासिर, रईस मियां, गुल्लू, शाहनवाज समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार सुबह नासिर और साबिर को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है।