Budaun News: पादरी समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला ने पादरी समेत छह लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, रंगदारी मांगने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसका मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की एक महिला ने सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, फायर करने, रंगदारी मांगने और छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया था, लेकिन उसकी तहरीर पर मामला दर्ज नहीं किया। इस पर महिला ने आरोपियों के खिलाफ परिवाद दायर कराया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार महिला का आरोप है कि मिशन कंपाउंड निवासी रवदर्शन वैलिंगटन और उसका बेटा मयंक वैलिंगटन राजनीति से जुड़े लोग हैं। जबरन धमकाकर वसूली करते हैं। आरोपी विक्रांत पुत्र प्रमोद सिंह, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी ईपी सिंह, विक्रम मसीह उर्फ टेनी पुत्र प्रमोद सिंह और नवीन मैसी पुत्र सरन सिंह उनका सहयोग करते हैं।
रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप
रवदर्शन और मयंक ने मिशन कंपाउंड में रहने और मकान बनाने के नाम पर सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे उसने एक लाख रुपये दे भी दिया था। इससे उसने मकान बनाने को अपनी ईंटें मंगवा ली। एक तरफ की नींव भी भरवा ली। यह देखकर विक्रम, नवीन और पादरी पहुंच गए। उन्होंने बकाया छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
16 जनवरी को आरोपी उसके घर में रॉड, हॉकी और रिवॉल्वर लेकर घुस आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उससे छेड़छाड़ की। आरोपियों ने मदद को आए सुशांत सिंह पर फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। उनकी सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर आ गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मेडिकल कराया, रिपोर्ट दर्ज नहीं की
पुलिस ने 17 जनवरी को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हारकर उसने न्यायालय की शरण ली। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मयंक, रवदर्शन, विक्रम मसीह, विक्रांत, नवीन और पादरी ईपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी ईपी सिंह ने बताया कि महिला ने मिशन कंपाउड की जगह पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी। उसने जेसीबी मंगवाकर नींव भी खुदवा ली थी जबकि उस जगह में अपना मकान बनाना गलत है। इस संबंध में उनकी ओर से एफआईआर दर्ज है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। अब महिला ने झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।