{"_id":"610ada09fbef9414c5207e0d","slug":"fir-has-been-lodged-against-a-sub-inspector-for-allegedly-indulging-in-celebratory-firing-at-a-function-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी समारोह में वर्दी पहने दरोगा ने सरकारी पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी समारोह में वर्दी पहने दरोगा ने सरकारी पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज
Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने पर मुरादाबाद में तैनात आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो में बदायूं के वजीरगंज इलाके में दरोगा शोएब खान सरकारी पिस्टल से शादी समारोह में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज इलाके में दरोगा शोएब खान का सरकारी पिस्टल से शादी समारोह में फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शोएब खान मुरादाबाद के गलशहीद थाने में तैनात है। मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी संकल्प शर्मा ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद एसएसपी को भेजी गई है।
शोएब खान मूलरूप से बदायूं का रहने वाले हैं। बुधवार को उनका वायरल हुआ वीडियो एक जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल के मुताबिक एक जुलाई को बगरैन में उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। दरोगा में उसी में शामिल होने बगरैन आए थे।
उस दौरान दरोगा अपनी वर्दी में भी थे। शाम के समय कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दरोगा ने कमर में लगी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने वीडियो बना लिया। बुधवार को वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक आदि पर वायरल कर दिया गया।