फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR against Shivpal Yadav for using indecent words against BSP supremo

Budaun News: बसपा सुप्रीमो के लिए अमर्यादित शब्द बोलने के आरोप में शिवपाल यादव पर एफआईआर

Mon, 06 May 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against Shivpal Yadav for using indecent words against BSP supremo
बदायूं। बसपा सुप्रीमो के लिए अमर्यादित शब्द बोलने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बसपा के जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी की तहरीर पर रविवार को रात एफआईआर दर्ज की गई है। बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाने में आईपीसी की धारा 504 व 505 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने एफआईआर में कहा है कि शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रत्याशी बेटे आदित्य कुमार यादव की हार होने के अंदेशे की वजह से बौखलाहट में एक कार्यक्रम के दौरान बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बारे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। उसका वीडियो एक निजी टीवी चैनल भी प्रसारित हुआ था। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ। उस वीडियो को उन्होंने और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने तीन अप्रैल को तीन बजे देखा था। इससे बहुजन समाज के करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बहुजन समाज के लोगों को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन




शुक्रवार को दी गई थी तहरीर
बसपा का प्रतिनिनिधि मंडल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइंस के थाना प्रभारी से मिला था। तब पुलिस से जांच का आश्वासन देकर इन्हें लौटा दिया था। इसकी क्लीपिंग लेकर वह रविवार को शाम भी थाने गए थे क्योंकि बहन जी के लिए अमर्यादित शब्द इस्तेमाल किए जाने से कार्यकर्ता आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed