फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fighting in Mujahidpur in election rivalry, FIR on 14

मुजाहिदपुर में चुनावी रंजिश में मारपीट, 14 पर एफआईआर

Tue, 19 Oct 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fighting in Mujahidpur in election rivalry, FIR on 14
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो लोगों के गंभीर चोटें आईं। तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर निवासी दीपू पुत्र आराम सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान से उनकी प्रधानी के चुनाव के दौरान से ही रंजिश चल रही है। उनके खेत में गांव के ही रवेंद्र के बैल चर रहे थे। उन्होंने रवेंद्र से बैल निकालने को कहा तो उसने गालीगलौज कर दी। वह खेत से अपने घर पहुंचे ही थे कि तभी आरोपी सुनील, सतीश, कल्याण, वीरेश मास्टर, अतर सिंह, मंजू, सुखेंद्र आदि लोग डंडे लेकर आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घर में घुसकर भीमसेन, शिवांगी और संजीव को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें भीमसेन का सिर फट गया। उनकी सूचना पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में पुलिस ने उनकी तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के सुखेंद्र पुत्र सिपट्टर सिंह के मुताबिक उन्होंने प्रधानी के चुनाव में सुनील सिंह को वोट दिया था। जबकि आरोपियों ने दूसरे व्यक्ति को चुनाव लड़ाया था। इससे आरोपी उनसे रंजिश मान रहे थे। इससे आरोपी सुखपाल, भीमसेन, पप्पू, धर्मपाल, भूरे, उमेश, अवधूप आदि लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट की। बचाने आए चाचा सतीश को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सुखेंद्र की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed