फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fighting between neighbors

मोबाइल से लड़कियों के फोटो खींचने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
fighting between neighbors
बिसौली। मोबाइल से लड़की के फोटो खींचने के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें एक किराना दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी का दीपक गांव के ही पातीराम की दुकान पर सामान खरीदने गया था। दुकान पर गांव के ही दशरथ पक्ष के दो-तीन लोग पहले से मौजूद थे। इस बीच दशरथ पक्ष के लोग दीपक पर मोबाइल से लड़कियों के फोटो खींचने का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में एक पक्ष का दीपक, दुकानदार पातीराम और दूसरे पक्ष का दशरथ घायल हो गए। गांव वालों का कहना है कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त गांव के लोगों ने बीचबचाव करके मामले को शांत कर दिया था। सोमवार को फिर से दोनों के बीच टकराव हो गया। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed