{"_id":"5e80d09b8ebc3e735433b476","slug":"fighting-between-neighbors-badaun-news-bly4011321182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में कार हटाने को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में कार हटाने को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दरवाजे पर खड़ी कार और बैंडबाजा की ठेली हटाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। उझानी के किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी अनीस अहमद और शोफिया के घर आसपास हैं। दरवाजे के सामने खड़ी कार और बैंडबाजे की ठेली हटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों तरफ के लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और दोनों ओर से दो हवाई फायर किए गए। इसकी भनक लगने पर सीओ सर्वेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। एक पक्ष के लोगों में अनीस और उसका रिश्तेदार रानू तो दूसरे पक्ष से शोफिया शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी भी ली, लेकिन कोई नाजायज असलाह नहीं मिला। आरोप है कि फायरिंग मौके से फरार हुए लोगों ने की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। फायरिंग की सूचना थी, लेकिन मौके पर इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है। दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है।