फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fight

नो एंट्री में ट्रक को जाने से रोका तो चालक ने होमगार्ड से की मारपीट

Sun, 08 Dec 2019 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
fight
बदायूं। शहर में दातागंज तिराहे पर नशे में धुत ट्रक चालक ने नो एंट्री जोन में जाने से रोकने पर होमगार्ड को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, तब पुलिस के आला अफसरों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

दातागंज रोड से शहर के अंदर को आने वाले भारी वाहनों की सुबह आठ बजे से शाम तक नो एंट्री रहती है। दातागंज तिराहे पर हर वक्त पुलिस वालों के साथ ही होमगार्ड तैनात रहते हैं। शनिवार को एक ट्रक जो कि प्रयागराज जा रहा था। उसके चालक ने होमगार्ड के रोकने के बाद भी नो एंट्री जोन में ट्रक को घुसा दिया। होमगार्ड के पीछा करने पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। उतरते ही चालक ने होमगार्ड पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। इस बीच उसने होमगार्ड के साथ मारपीट भी की। यह देख मौके पर दर्जनों लोग आ गए।
विज्ञापन

होमगार्ड के साथ मारपीट की खबर सुनकर थाना सिविल लाइन पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ट्रक चालक सोनू निवासी लुधियाना (पंजाब) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होमगार्ड और चालक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। चालक द्वारा होमगार्ड को पीटने का वीडियो भी वायरल हो गया, जिससे जानकारी पुलिस अफसरों को भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सुबह से बड़े वाहनों की नो एंट्री रहती है। होमगार्ड ने ट्रक को जब रोका तो उसके चालक ने उसके साथ अशिष्टता की। ट्रक चालक और होमगार्ड का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में ट्रक चालक में एल्कोहल पाया गया है। होमगार्ड से मारपीट करने और शराब पीकर वाहन चलाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed