फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fever

बुखार का कहर, बालक समेत तीन और की मौत

Mon, 05 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 05 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स में गिरावट की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अहीरटोला मोहल्ले के 50 वर्षीय अशोक सोलंकी को घरवालों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सुधार होने की बजाय हालत बिगड़ती गई। अशोक की सोवमार तड़के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अयोध्यागंज निवासी नासिर के सात वर्षीय बेटे जुनेर को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने भी तड़के दमतोड़ दिया। मृत बालक के पिता ने बताया कि जुनेर को डॉक्टर ने डेंगू की आशंका जताई थी। जुनेर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इलाके के गांव अढौली निवासी 62 वर्षीय स्नेहलता शर्मा ने रविवार अपराह्न में अंतिम सांस ली। स्नेहलता का यहां निजी अस्पताल इलाज कराया गया। घरवालों ने बाद में बदायूं जाकर डॉक्टर की शरण भी ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके अलावा बीमारों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। निजी चिकित्सकों की सलाह पर साहूकारा निवासी शिवम को उसके घरवाले रैफर कराके तड़के ही बरेली ले गए। साहूकारा, किलाखेड़ा, नझियाई और बाजारकलां के छह-सात मरीजों को भी घरवालों ने बरेली ले जाकर भर्ती कराया है। बता दें कि बुखार की वजह से एक पखवाड़े में छात्र और छात्रा समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक बोले, कोई नहीं डेंगू का मरीज
उझानी। निजी क्लीनिकों पर बुखार पीड़ितों के चेकअप के नाम पर प्लेटलेट्स और किट के जरिए डेंगू की जांच कराने को लेकर चिकित्साधीक्षक डॉ. मोहम्मद तहसीन गुस्से में दिखे। बोले, अब तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि न हीं हुई है। वायरल का अटैक है, जो तापमान में गिरावट के साथ समाप्त हो जाएगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह सीएमओ से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed