फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fertilizer

उझानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर किसानों को मिलेगा उर्वरक

Mon, 09 Dec 2019 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
fertilizer
उझानी (बदायूं)। सहकारी क्रय-विक्रय समिति एक बार फिर किसानों को उर्वरक समेत कई ऐसी सुविधाएं मुहैया कराएगी जो कृषि उत्पादन और किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक बनेंगी। इसी के तहत सोमवार को समिति ने उर्वरक केंद्र खोला है। बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा ने लोकार्पण किया, साथ ही समिति के उत्थान के लिए भी उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समिति करीब एक दशक पहले तक किसानों और नागरिकों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराती थी। समिति परिसर में ही खादी वस्त्र भंडार, राशन की दुकान और उर्वरक क्रय केंद्र था। किसानों के लिए गेहूं का बीज भी मुहैया कराया जाता था लेकिन बाद में समिति के कारिंदों का ऐसा मोहभंग हुआ कि सभी सेंटर बंद होते चले गए। समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा ने पिछले दिनों प्रयास कर उर्वरक केंद्र आवंटित करा लिया। इसके तहत समिति पर किसानों को यूरिया, डीएपी और बीज के अलावा कीटनाशक भी सरकारी रेट पर मुहैया कराया जाएगा। सोमवार को विधायक आरके शर्मा ने इसका उदघाटन किया। कहा कि समिति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए वह खुद कोशिश करेंगे। सभापति समेत संचालकों ने विधायक शर्मा को दिक्कतें भी बताईं। इस मौके पर हरवंश पहलवान, शैलेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, गिरीशपाल सिंह, अजय तोमर, राजीव गोयल, मुकेश शर्मा और मोनू शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed