फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Feeder shifting took eight hours to complete; supply was restored thereafter.

Budaun News: आठ घंटे में पूरी हो पाई फीडर शिफ्टिंग, फिर मिली आपूर्ति

Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Feeder shifting took eight hours to complete; supply was restored thereafter.
विद्युत उपकेंद्र में फीडर ​शिफ्टिंग के दौरान लाइन ठीक करते कर्मचारी। संवाद
उझानी। विद्युत उपकेंद्र परिसर में सोमवार को पूरे दिन फीडर की शिफ्टिंग का काम चला। इस दौरान देहात और कस्बे के दो फीडर से जुड़े इलाकों की आपूर्ति ही सुचारू रही। आधे से अधिक कस्बाइयों को शाम तक आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र परिसर में फीडर शिफ्टिंग का काम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसके लिए जेई समेत कर्मचारियों ने शुरूआत में पूरे कस्बे की आपूर्ति का ब्रेकडाउन ले लिया। परिसर में बने देहात क्षेत्र के केबिन से कस्बे के फीडर संख्या- एक, दो और चार को टाउन केबिन में शिफ्ट करने के दौरान सबसे पहले मुख्य लाइन को दुरुस्त किया गया। इसके बाद तीनों फीडर शिफ्ट किए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि उपकेंद्र की स्थापना के बाद से सभी फीडर एक स्थान पर संचालित नहीं थे। इसके चलते एसएसओ को भी बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। फॉल्ट होने की स्थिति में आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती थी। शिफ्टिंग के बाद आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शिफ्टिंग के दौरान देहात क्षेत्र के सभी पांच फीडर सुचारू रखे गए। कस्बे के दो फीडर महज दो घंटे तक प्रभावित रहे। शाम छह बजे सभी इलाकों की आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed