{"_id":"681c6e4d4616d1fe2a09924c","slug":"father-dies-of-heart-attack-before-daughter-wedding-in-budaun-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, मातम में बदलीं खुशियां
Thu, 08 May 2025 02:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 May 2025 02:20 PM IST
सार
बदायूं जिले के गांव गुरीठा में बुधवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को झकझोर दिया। यहां बेटी की शादी से पहले पिता की मौत हो गई। गमगीन माहौल में बेटी की शादी कराई गई। इसके बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
महीपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उद्यैती क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। चार पांच बरातियों को बुलाकर गमगीन माहौल में बेटी के फेरे कराए गए। उसके बाद पिता के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव गुरीठा निवासी 70 वर्षीय पूर्व प्रधान महीपाल सिंह ने अपनी बेटी सुनीता का रिश्ता संभल जनपद के बहजोई कोतवाली के गांव सुल्तानपुर खुर्द निवासी दुर्वेश यादव पुत्र तेजपाल सिंह के साथ तय किया था। बुधवार को दिनभर गांव के लोगों को निमंत्रित कर उन्होंने भोजन कराया। शाम को बरात स्वागत की तैयारी चल रही थी। तभी शाम करीब पांच बजे उनको सीने में दर्द का महसूस हुआ।
विज्ञापन
परिजन एवं रिश्तेदार उनको सहसवान स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव लेकर सीधे अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। इधर, घर पर बेटी की शादी में सभी लोग बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: शादी के दिन उठी दुल्हन की अर्थी... डांस करते समय हार्ट अटैक से गई जान; देखें मौत से पहले का वीडियो
अचानक हुई पिता की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। दोनों पक्षों ने फैसला लिया कि पहले शादी कराई जाएगी, फिर दुल्हन के पिता की अंत्येष्टि होगी। इस पर दूल्हा को पांच बरातियों के साथ बुलाकर दुल्हन के फेरे कराए गए। इसके बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन