फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   father and son died after bike collided with pole in Budaun

बदायूं में पिता-पुत्र की मौत: वाहन की टक्कर से खंभे से टकराई बाइक, दोनों का सिर फटा; नहीं पहना था हेलमेट

Thu, 15 Jun 2023 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 06:28 PM IST
सार

बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वाहन की टक्कर से उनकी बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों को सिर फट गया। दोनों लोग हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
father and son died after bike collided with pole in Budaun
पिता पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बिसौली की सोमवार बाजार मौर्य कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय हीरालाल तीन दिन पहले अपने साले के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटामई गए थे। बृहस्पतिवार को हीरालाल और उनका 15 वर्षीय पुत्र करन बाइक से घर लौट रहे थे। घर जाने से पहले पिता-पुत्र मक्का की फसल देखने इस्लामनगर रोड पर गांव चनी चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे से टकराकर फट गया था सिर 

मक्का की फसल देखने के बाद वह वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव फतेहपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बाइक खंभे से जा टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हीरालाल और करन का सिर फट गया। कुछ ही देर में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी भिजवाया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचे। मृत हीरालाल के दो बेटे प्रदीप और करन थे। वहीं एक बेटी शिवानी है। परिजनों का हादसे के बाद बुरा हाल हो रहा था। पत्नी बेसुध हो गई। 

पिता-पुत्र नहीं पहने थे हेलमेट 

पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत की जानकारी होते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed