फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fatanpur villege has infected with the fever

बुखार की चपेट में फतनपुर टप्पा गांव, सैकड़ों बीमार

Fri, 30 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 30 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fatanpur villege has infected with the fever
विज्ञापन

एक दर्जन लोगों को डेंगू की पुष्टि, दो महिलाओं की मौत


पिछले दो महीने से जिले में बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। अब तक 100 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांवों में सफाई व्यवस्था खराब होने से संक्रामक रोग फैल रहे हैं। सहसवान इलाका अब तक संक्रामक रोगों से अछूता था। संक्रामक बुखार ने क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली को अपनी जद में ले लिया है। पिछले एक सप्ताह में यहां डेंगू से सोमवीर की पत्नी कन्यावती और बादाम सिंह की पत्नी सत्यश्री की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक न पहुंचने से ग्रामीणों में असंतोष है।

ये ग्रामीण आए बुखार की चपेट में-
साहब सिंह, सत्यवती, प्रिया, गोविंद, भागवती, रामश्री, अनिल, वीरवती, लक्ष्मी,मुन्शीलाल, राजाप्रताप, देववती, महाराम, रामबेटी, सोहनलाल, महेश, महीपाल, विक्रम, कलावती, रामादेवी, यादराम, शीतला, हाकिम, छत्रपाल, यादराम, गेंदनलाल, संगीता, सूरजपाल, अनीता, साक्षी, महावीर, नवीन, कप्तान, सुनीता समेत 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


इनको हुई डेंगू की पुष्टि-
ऊषा देवी पत्नी प्रमोद, शकुंतला देवी पत्नी श्रीपाल, विक्रम पुत्र आरामसिंह, संजू पत्नी विक्रम, राजेन्द्र पुत्र अतर सिंह, शैतान सिंह पुत्र रामप्रकाश, वीरपाल पुत्र राजेन्द्र सिंह, मुनीशा देवी पत्नी चरनसिंह, सोमवती पत्नी मुनेश, ममता पत्नी साहब सिंह, जशोद पत्नी हाकिम सिंह, वसंती देवी पत्नी कुवंरपाल, सावित्री देवी पत्नी अनेक सिंह, नत्थू सिंह पुत्र देवीसिंह को निजी डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों से नहीं आया सफाई कर्मचारी
सहसवान। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी कई महीने से नदारद चल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत ब्लाक कार्यालय पर भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई कर्मचारी के न आने से गांव में गंदगी का है। इसी वजह से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।

इस मामले में सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी ने कहा कि फिलहाल जिले में किसी भी स्थान से संक्रामक बुखार फैलने की खबर नहीं है। फतनपुर टप्पा हवेली गांव के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। शनिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा जाएगा। जरूरी हुआ तो वहां हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed