फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fast passengers to stop at Kachchla hault

कछला ब्रिज हॉल्ट पर भी  रुकेंगी फास्ट पैसेंजर ट्रेन

Thu, 20 Jul 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 20 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Fast passengers to stop at Kachchla hault
train

कांवड़ियों की सुविधा को आठ अगस्त तक हॉल्ट बना अस्थायी स्टॉप  

विज्ञापन

गंगाघाट पर आने-जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से दोनों फास्ट पैंसेजर ट्रेन के दो मिनट रुकने का अस्थायी स्टॉप कछला ब्रिज हॉल्ट पर बनाया है। कासंगज से बरेली और बरेली से कासगंज जाने वाले कांवड़ियों को आठ अगस्त तक इसका लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक पारस चंद्र प्रवीन ने बताया कि जीआरपी  एसपी के सख्त निर्देश के बाद कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और कछला से ट्रेनों में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से कछला ब्रिज हॉल्ट पर फास्ट पैसेंजर ट्रेनों के दो मिनट रुकने का समय निर्धारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या- 55359 कासगंज से रात्रि 9:40 बजे रवाना होकर 9:54 बजे कछला ब्रिज हॉल्ट पहुंचेगी। यह दो मिनट रुकने के बाद बदायूं के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह बरेली सिटी से कासगंज जाने वाली ट्रेन संख्या- 55360 अपने गंतव्य से रात्रि 8:35 पर रवाना होकर बदायूं होते हुए 10:36 पर कछला ब्रज हॉल्ट पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद कासगंज के लिए रवाना हो जाएगी। बदायूं के स्टेशन अधीक्षक पारस चंद्र प्रवीन के अनुसार कांवड़ यात्रियों की सुविधा के चलते जीआरपी एसपी के निर्देश पर कछला ब्रिज हॉल्ट पर फास्ट पैसेंजर ट्रेनों का अस्थायी स्टॉप आठ अगस्त तक बनाया है। ट्रेनें दो मिनट स्टॉप पर रुकेंगी इससे कांवड़ यात्रियों को असुविधा नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed