फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers worried by banks response on loan waiver scheme

कृषि ऋण माफी में बैंकों की मनमानी से किसान परेशान

Thu, 21 Sep 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried by banks response on loan waiver scheme

प्रदेश सरकार ने भले ही किसानों का ऋण माफ कर दिया और तमाम लोगों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र भी दे दिए हो लेकिन क्षेत्र के तमाम किसान ऐसे हैं, जिनका ऋण बैंक कर्मचारियों की मनमानी के कारण माफ नहीं हो पाया है। किसानों को नए नियम-कानून समझाकर उन्हें बैंक का कर्जदार बनाए रखना कर्मचारियों की मंशा नजर आ रही है। इस बाबत किसानों ने अपनी बात को रखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है कि किस तरह से बैंक कर्मचारी ऋण माफी के दायरे में आने के बाद उन्हें बैंक का कर्जदार बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत जरौली कोठी निवासी किसान रामसेवक का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2014 में बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा कीलापुर से 50 हजार रुपये कृषि ऋण लिया था। कर्ज माफी का आदेश आया तो उसने जानकारी करके बैंक में आधार कार्ड जमा कर दिया है। फिर भी अभी तक ऋण माफ नहीं हुआ है। बेहटा जंगल ग्राम पंचायत के मजरा भौंरा नगला निवासी वृद्ध किसान भगवान सिंह ने वर्ष 2006 में कृषि भूमि विकास बैंक शाखा कलान से 40 हजार लोन लिया था। लोन माफी के लिए आधार कार्ड बैंक में देने गए ,तो मैनेजर ने कहा कि अभी तक उनके पास ऋण माफी का कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं, भौंराह नगला गांव निवासी उदयवीर यादव ने बताया कि उन्होंने भैंस पालन के लिए वर्ष 2006 में भूमि विकास बैंक से 16 हजार रुपये का ऋण लिया था। जिसे चुकता नहीं कर पा रहा था, इसी बीच प्रदेश सरकार से ऋण माफी की योजना आई तो लगा कि ऋण माफ हो जाएगा लेकिन माफ नहीं हुआ। उधर, उदयपुर-भूड़ा ग्राम पंचायत के मजरा नौसारा निवासी प्रेमपाल सिंह कुशवाहा ने स्टेट बैंक की जलालाबाद शाखा से वर्ष 2015 में एक लाख पांच हजार रुपये कृषि ऋण लिया था। ऋण माफी योजना पर वे एक सौ रुपये का स्टांप और आधार कार्ड बैंक में देने गए,तो मैनेजर ने ऋण माफ होने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed