फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers will double whammy

किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार

Thu, 23 Apr 2015 07:17 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Thu, 23 Apr 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन

अब किसान को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। एक तरफ  तो मौसम ने उनकी फसल को चौपट कर दिया है। दूसरी तरफ  बैंक का ब्याज भरना होगा। समय से भुगतान न होने पर किसानों पर ब्याज का भार बढ़ेगा।

विज्ञापन

यहां बता दें कि बैंक केसीसी पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज लेती है। यदि किसान साल में कम से कम दो बार में ऋ ण की अदायगी कर देता है, तो बैंक उसे तीन प्रतिशत की छूट भी दे देती है। किसान द्वारा समय पर ऋ ण की अदायगी न करने पर किसान से साढ़े तेरह प्रतिशत ब्याज वसूला जाता है। जहां एक ओर सरकार ने किसान से ऋ ण वसूली पर रोक लगा दी, वहीं वसूली न होने की स्थिति में हर किसान का खाता एनपीए में दर्ज हो जाएगा। हर खाता खराब माना जाएगा। ऐसी स्थिति में किसान पर चार प्रतिशत की जगह पर 11 प्रतिशत ब्याज का अर्थदंड पड़ेगा। हालिया तौर पर तो वसूली पर रोक लगने से किसान को भले ही कुछ राहत मिल जाए, लेकिन एक साल बाद उसके सामने और बड़ी समस्या सामने आएगी।
विज्ञापन


31 मार्च तक की वसूली को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस समय तक किसानों से सात प्रतिशत की दर से ही वसूल की जाएगी। यदि कोई किसान अपने ऋ ण की अदायगी करता है, तो उसे पूरी स्वतंत्रता है। आरबीआई के नियम के अनुसार कार्य होगा। वसूली न होने पर सभी खाते एनपीए हो जाएंगे। किसान से तो साढ़े तेरह प्रतिशत ही ब्याज वसूला जाएगा। - सुनील शर्मा, रीजनल मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed