फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers chased hundreds of cattle from their fields and left them on the highway in budaun

Budaun News: किसानों ने खेतों से दौड़ाकर हाईवे पर छोड़े सैकड़ों गोवंश, लगा जाम... मची अफरातफरी

Tue, 13 Aug 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने ऐसा कदम उठाया, जिससे अफरातफरी मच गई। किसानों ने सैकड़ों पशुओं को खेत से खदेड़ कर हाईवे पर छोड़ दिया, जिससे जाम लग गया। 

विज्ञापन
Farmers chased hundreds of cattle from their fields and left them on the highway in budaun
हाईवे पर छुट्टा पशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में छुट्टा गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गोशालाएं बनी है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से सैकड़ों गोवंश सड़कों पर हैं। किसानों की फसलों को छुट्टा पशु चौपट कर रहे हैं। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को खेतों से सैकड़ों पशुओं को खदेड़ कर स्टेट हाईवे पर कर दिया। हाईवे पर बड़ी तादाद में गोवंश देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। तेज धूप में वाहनों के पहिये थमे तो लोग परेशान हो उठे। 

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक किसान मौके से चले गए। पुलिस ने बमुश्किल पशुओं को हाईवे से हटाया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। किसानों का आरोप है कि शासन की ओर से गोशालाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी छुट्टा पशु खेतों में फसल बर्बाद कर रहे हैं। गोशालाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन कई बार फरमान जारी कर चुका है कि सड़कों पर गोवंश दिखाई न दें लेकिन स्थानीय अफसर गोवंशों को न तो गोशाला तक पहुंचा पा रहे हैं न ही किसानों को राहत दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed