फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer injured

लकड़बग्घे के हमले में गेहूं काट रहा किसान घायल

Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
farmer injured
ककराला। गेहूं की कटाई कर रहे किसान पर लकड़बग्घे के अचानक हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद घायल के शरीर पर हमले में आए निशानों की पड़ताल की। घायल किसान की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन

ककराला के वार्ड नंबर 22 निवासी नुरुल हसन पुत्र रूम खान गांव कटिया के पास स्थित अपने खेत में शुक्रवार सुबह गेहूं की कटाई कर रहा था। इसी दौरान उस पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। इस दौरान लकड़बग्घे पर नुरुल हसन ने भी दराती से कई वार किए। शोर शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर आ गए। इस दौरान लकड़बग्घा भाग निकला। सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी दातागंज रवेंद्र सिंह विष्ट, वन दरोगा राजीव वर्मा, हुकुम सिंह, राम सिंह शाक्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन दरोगा हुकुम सिंह ने बताया कि खेत में जानवर के पैरों के निशान की जांच की तो वह लकड़बग्घे के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed