फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies in bull attack in Budaun

Budaun News: सांड ने फिर ली एक किसान की जान, सींगों से उठाकर सड़क पर पटका; चार दिन में दूसरी मौत

Sat, 09 Dec 2023 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 07:26 PM IST
सार

बदायूं जिले में छुट्टा पशु किसानों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। बिल्सी में सांड के हमले में किसान की मौत हो गई। चार दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व दातागंज इलाके में एक किसान की जान ले ली थी। 

विज्ञापन
Farmer dies in bull attack in Budaun
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में खेत पर जा रहे किसान पीतांबर पर सांड ने हमला बोल दिया। सांड ने उन्हें सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सांड को भगाया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी पीतांबर पाल (68) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने खेत पर जा रहे थे। उस दौरान बिजनौर-बदायूं हाईवे पर जाहरवीर बाबा के मंदिर के नजदीक दो छुट्टा सांड सड़क के बीच में आपस में लड़ रहे थे। 
विज्ञापन


सड़क के किनारे से गुजर रहे थे पीतांबर पाल
सांडों की लड़ाई के चलते तमाम लोग साइड से होते हुए निकल रहे थे। पीतांबर भी साइड से निकलने की कोशिश में उनके नजदीक पहुंच गए। तभी एक सांड़ दौड़ता हुआ आया और उन्हें अपने सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे सांडों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun News: फसल की रखवाली करने गए किसान को सांड ने तालाब में फेंका, पानी में डूबने से मौत

राहगीरों की सूचना पर उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। वह किसान को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए लेकिन कुछ देर बाद किसान ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले उनका शव अपने घर ले गए थे। दोपहर बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस उनके घर पहुंच गई और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान की मौत से परिवार वाले बेहाल है।

दातागंज क्षेत्र में भी हो चुकी है घटना 
इससे पूर्व दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात 60 वर्षीय किसान शिवदयाल पर सांड ने हमला कर दिया था। सांड ने उठाकर उन्हें तालाब में फेंक दिया, जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। वह अपनी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed